मैं सुरेश छाबड़ा, पिछले एक साल से दाँई बाजू की कोहनी के दर्द, जिसे टेनिस एलबो कहा जाता है, से पीड़ित थी। इसके लिए मैंने एटा (उत्तर-प्रदेश) में काफी इलाज करवाया। फिर आगरा के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के०पी० श्रीवास्तव से इलाज करवाने हर सप्ताह एटा से आगरा जाती रही। चार इन्जेक्शन का कोर्स पूरा कर लेने के बाद भी मुझे आराम नहीं आया । दर्द काफी बढ़ गया था और मुझे हर वक्त क्रेप बैन्डेज बाँधे रखना पड़ता था । गुरुजी के पास दो-बार आने मात्र से ही मेरा दर्द ठीक हो गया है। मैं गुरुजी की बहुत आभारी हूँ और ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना करती हूँ।
मैं रमेश चन्द्र भाटिया, दाहिने बाजू की कोहनी में टेनिस एलबो नामक पीड़ा से बहुत परेशान था। दर्द की वजह से हमेशा क्रेप बैन्डेज बाँधनी पड़ती थी। कोहनी की हड्डी पर दर्द निवारक इन्जेक्शन भी लगवाने पड़ते थे । सरकारी अस्पतालों और प्राइवेट प्रैक्टिशनर दोनों से इलाज करवाते-करवाते मैं थक गया था। दर्द इतना ज्यादा था कि पानी का गिलास भी उठाया नहीं जाता था । गुरुजी के पास आया, तो पहली ही बार में दस सेकेन्ड के अन्दर, गुरुजी ने बिना छुए मेरा 75% दर्द खींच लिया। गुरुजी ने मुझे छह-सात दिन आने के लिए कहा, मगर मैं जा न सका। मैं दो महीने बाद गुरुजी के पास गया। गुरुजी ने शेष 25% दर्द भी फौरन ही समाप्त कर दिया। अब मैं बिल्कुल ठीक हूँ। जब कभी मुझे उस दर्द की याद आती है. तो मैं गुरुजी के गुणगान करता हूँ।
रमेशचन्द्र भाटिया 9-डी/बी-2, लॉरेंस रोड, दिल्ली-110035, फोन : 7184777