मेरी पत्नी के पेट में साढ़े नौ महीने का गर्भ था और बच्चा नहीं हो रहा था । मैं बहुत परेशान था क्योंकि डॉक्टरों ने मुझे कहा था कि ऑपरेशन करके ही बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आर्मी अस्पताल की अन्जली कुन्द्र से गुरुजी के बारे में पता चला। मैंने गुरुजी से फोन पर सम्पर्क किया. तो गुरुजी ने आशीर्वाद दिया कि प्रसूति नार्मल होगी। जब मेरी पत्नी को ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थियेटर ले गये तो मैंने गुरुजी को सूचित किया। गुरुजी ने कहा घबराओ नहीं अभी बच्चे को बाहर निकालता हैं, ऑपरेशन की नौबत ही नहीं आयेगी। बिल्कुल वैसा ही हुआ। जैसे ही उसे ऑपरेशन टेबिल पर लिटाया गया, बच्चा अपने आप बाहर आ गया। मैं महाराज जी की चमत्कारिक दया का आभारी रहूँगा।
सिपाही नेकी राम एमब्यूलेन्स एसिस्टेन्ट आर्मी अस्पताल, दिल्ली कैन्ट-10